फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: किसान नेता को नजरबंद करने का अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा को नजरबंद करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विरोध जताया। अधिवक्ता नीरज भाटी ने बताया कि किसान नेता को घर पर नजरबंद करने की जानकारी मिली थी। नजरबंद के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद भरोसा दिया गया कि आगे से उन्हें नजरबंद नही किया जाएगा। रूपेश वर्मा द्वारा लगातार किसानों के हित में आवाज उठाई जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों से कहा कि जिन कामगारों को जबरन तरीके से जेल में बंद कर रखा गया है। उन्हें जल्द से जल्द छोड़ा जाए। कामगारों की सभी मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ता योगेंद्र भाटी, उमेश भाटी आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें