फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआएं, देखें रिपोर्ट

पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआ नोएडा। रमजान के पहले दिन शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ रोजा रखा। रोजा रखकर कॉलेज पहुंचीं तीन सहेलियों इरफा, मुस्कान और फेजा ने बताया कि उन्होंने सुबह जल्दी उठकर सहरी की तैयारी की और इबादत के बाद कॉलेज के लिए रवाना हो गईं। उनका कहना है कि कई वर्षों बाद रमजान सर्दी के महीने में आया है, जिससे रोजा रखना अपेक्षाकृत आसान लग रहा है। इरफा ने कहा कि वह पूरे महीने नियमित रूप से रोजे रखेंगी। मुस्कान ने बताया कि रमजान में सबसे अच्छा पल इफ्तार का होता है, जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर रोजा खोलता है। वहीं फेजा ने कहा कि यह पवित्र महीना सब्र, भाईचारे और इबादत का संदेश देता है। छात्राओं ने सभी के परिवार की खुशहाली और समाज में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें