फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मंडलीय बॉक्सिंग ट्रायल पर गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने जताया विरोध

गौतमबुद्ध नगर के बॉक्सरों ने मेरठ में आयोजित होने वाले मंडलीय स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आगामी सभी ट्रायलों किसी अन्य जिले में कराने की मांग की है। आरोप है कि वर्षों से मेरठ में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में स्थानीय खिलाड़ियों को अनुचित लाभ मिलता है, जबकि गौतमबुद्ध नगर समेत अन्य जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचने से वंचित रह जाते हैं। इसी विरोध के चलते सोमवार को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में भी जिले से कई खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया और अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें