फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में ग्रेप के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां: दो घंटे जलता रहा कूड़ा, प्राधिकरण की लापरवाही उजागर

नोएडा सेक्टर 80 स्थित न्यू सबस्टेशन के पास बड़ी मात्रा में पड़ा कूड़ा सोमवार दोपहर जलता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 2 घंटे से कूड़ा लगातार जल रहा है, लेकिन उसे बुझाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। यही कारण है कि कूड़े से उठता काला हानिकारक धुआं पूरे आसमान में नज़र आया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है आस पास उद्योग है, कुछ आवासीय सेक्टर हैं जहां से कूड़ा यहां डंप किया जाता है। अब सवाल है कि इसकी निगरानी में बड़ी चूक कैसे हुई, नोएडा प्राधिकरण की वाटर गन मशीनें एक तरफ प्रदूषण निगरानी केंद्र के आस पास जमकर वाटर स्प्रे कर कागज़ी और ऑनलाइन प्रदूषण कम करने की कोशिश कर रहीं हैं, वहीं उससे कुछ ही दूर पर जल रहे कूड़े को बुझाने के लिए कोई नहीं दिखा। आस पास के लोगों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और डीएम ऑफिस तक फोन किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें