नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शनिवार को गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आरोप है कार चालक ने बाइक चालक को बंधक बनाकर हेडलाइट टूटने के नाम पर 14 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित बाइक सवार की शिकायत पर थाना नालेज पार्क में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।