फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्रेटर नोएडा में श्रमिक दिवस पर 201 जगहों पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य कैंप

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का जनपद में 201 जगह पर आयोजन किया गया, जिनमें 134 सरकारी अस्पताल, मोबाइल हेल्थ वैन (मुख्यमंत्री आरोग्य रथ) एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा 67 निजी अस्पताल शामिल रहे। निजी क्षेत्र के प्रमुख अस्पतालों यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न्यूमेड,मैक्स हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल एवं शारदा हॉस्पिटल आदि में जांच की गई। कैंप के दौरान श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक जांचें, औषधियों का निशुल्क वितरण तथा गंभीर रोगों की पहचान एवं परामर्श शामिल रहे। दादी की रसोई संस्था द्वारा आयोजित मेडिकल कैंपों में उपस्थित श्रमिकों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। जिम्स के निदेशक बिग्रे. राकेश गुप्ता ने बताया कि आउटरीच स्थल पर कुल 140 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 105 पुरुष एवं 35 महिलाएं शामिल थीं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, एंथ्रोपोमेट्री, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा जांच, तंबाकू निर्भरता आकलन, दंत परीक्षण, चेस्ट एक्स-रे तथा बेसिक लैबोरेटरी जांच जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। वहीं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव सुनीता यादव ने बताया कि श्रमिकों के लिए विशेष इंतजाम पार्टी की ओर से भी किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें