नोएडा 33 स्थित शिवालिक पार्क में खूबसूरत फूलों की खुशबू और संगीत की मधुर धुनों के संगम ने नोएडा फ्लावर शो की शाम को और भी खास बना दिया। यहां एक तरफ रंग-बिरंगे फूलों की बहार ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, दूसरी तरफ फ्यूजन बैंड की लाइव परफॉर्मेंस ने माहौल को संगीतमय बना दिया। इस खास आयोजन में सैकड़ों लोग फ्यूजन बैंड की धुन का आनंद लेते नजर आए। फूलों से महकते इस शो में अफ्रीकी डेजी, लैवेंडर, गुलाब, रजनीगंधा और चमेली जैसे सुगंधित फूलों की विशेष प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया, जिसने पूरे माहौल को खुशबू से भर दिया।