फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के चार इंटर कॉलेज अब नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Vikas Kumar Updated Wed, 20 Nov 2024 06:13 PM IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने जिले के चार इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाने पर रोक लगा दी हैं। इन चारों कॉलेज ने बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण की प्रक्रिया को समय से पूरा नहीं किया था। जिस पर बोर्ड ने कार्रवाई की है। हालांकि स्थानीय शिक्षा विभाग का कहना है कि चारों इंटर कॉलेज को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था, लेकिन अब भविष्य में भी इनको परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही चारों से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। यूपी बोर्ड ने मंगलवार को प्रदेश के 259 इंटर कॉलेजों की सूची जारी की हैं। इन कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने पर रोक लगाकर डिबार कर दिया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के चार इंटर कॉलेज शामिल हैं। जो मायचा का जवाहर इंटर कॉलेज, विशंभर दयाल राम मूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज सूरजपुर और पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चीती हैं। आरोप है कि कक्षा 9 और 11वीं के छात्रों का पंजीकरण कराने में देरी कर दी थी। समय से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। जिस पर बोर्ड ने इनके खिलाफ कार्रवाई की हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा धर्मवीर सिंह का कहना है कि इस वर्ष के 61 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जा चुकी है। उसमें इन चारों कॉलेजों का नाम नहीं हैं। भविष्य में परीक्षा केंद्र बनाने के इनका नाम शामिल नहीं किया जाएगा। चारों इंटर कॉलेज को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया हैं। लापरवाही का कारण स्पष्ट करने के साथ जवाब देना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें