फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक बार चार्ज के बाद 60 KM चलती है ये ई-साइकिल

Vikas Kumar Updated Wed, 20 Nov 2024 04:13 PM IST

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो-2024 में विशुद्ध स्थानीय स्तर पर तैयार की गई। ई-साइकिल को भी प्रदर्शित किया गया है। यह साइकिल ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इंडस्ट्रियल ऐरिया में बनाई जा रही है। यह वोकल फॉर लोकल की नीति को पूरी तरह सार्थक कर रही है। तीन से चार घंटे में एक बार चार्ज होने के बाद यह साइकिल 60 किलोमीटर का फसला तय करती है। इसकी कीमत 24 हजार रुपये है और यह 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह डिलीवरी करने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चे, कामकाजी महिलाएं और काम पर जाने वाले लोगों के लिए है। इसके साथ ही ईवी एक्सपो में चार्जिंग के समाधान भी प्रदर्शित किए हैं। सोलर पैनल के साथ एक बैटरी पैनल को जोड़ा गया है। साथ ही कन्वर्टर से अटैच करके इसकी बिजली से ई व्हीकल को चार्ज किया जा सकता है। इसकी क्षमता 2 किलोवाट लेकर 20 किलोवाट तक है। इसकी विशेषता यह है कि अगर ग्रिड की बिजली उपलब्ध नहीं है। सिस्टम की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई हैं। अगर ई वाहन की बैटरी पूरी तरह चार्ज है तो सिस्टम से जोड़कर उसे घर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें