फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए 12 प्रोजेक्टों का अगले महीने शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा। मई के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के साथ ही करीब 25000 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता भी खुलेगा। इसके लिए करीब 12 प्रोजेक्टों के शिलान्यास की तैयारी यमुना प्राधिकरण की है। इसके जरिए ट्रैक्टर निर्माण से लेकर फिल्म सिटी में काम शुरू होने के लिए प्रोजेक्टों पर काम तेज होना है। करीब 15000 नौकरियां इन प्रोजेक्टों से सृजित होंगी। यीडा के 25 साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उनका कहना है कि इन 12 प्रोजेक्टों के लिए जमीन आवंटन किया जा चुका है। प्रमुख रूप से इन कंपनियों में जापानी कंपनी एस्कॉर्ट कुबोता, अमेरिकी कंपनी फोर्ड व न्यू हॉलेंड की अगुआई वाली सीएनएच इंडस्टि्यल, सोलर पैनल के सेल पी6, सीईएससी ग्रीन, इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद के लिए हैवल्स इंडिया, एसेंट सर्किट, अंबर एंटरप्राइजेज, वायरिंग हार्नेस के लिए मिंडा कॉरपोरेशन आदि शामिल हैं। फूड पार्क के लिए जहां पतंजलि अपना प्लांट इसी दौरान शुरू करेगा। वहीं, इनोवा फूड भी निवेश करने के लिए प्लांट पर काम शुरू करेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क में भी नई कंपनियां निवेश शुरू करने जा रही हैं। डेटा पार्क, यूनिवर्सिटी के लिए भी निवेश यमुना सिटी में होने जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें