फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में हनीट्रैप का खेल, उगाही करने वाला गैंग से दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

हनीट्रैप में फंसाकर उगाही करने वाला गैंग पकड़ा गया। फेज-2 थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए। पुलिस कार्रवाई की जानकारी डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने दी। डीसीपी ने बताया कि इंटरनेट पर अलग-अलग डेटिंग वेबसाइट व एप के लिंक मौजूद हैं। इन पर जो युवक अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर छोड़ते थे। यह गैंग उनको निशाना बनाता था। इसके बाद मिलने बुलाकर फिर केस दर्ज कराने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जाती थी। पिछले दिनों ऐसा ही एक केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच में आरोपियों को पकड़ कर यह खुलासा किया गया। इनके कब्जे से हनीट्रैप में फंसाकर ब्लेकमेल कर वसूली गई रकम से 70 हजार रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें