पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना में गुरुवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कराटे चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के पांच खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें देश के 21 राज्यों के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। गौतमबुद्ध नगर कराटे एसोसिएशन के सचिव अफजल खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 60 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इसमें जिले से श्रीधर, काशवी सिंह, पुनीत, युवराज गर्ग और केशव भाटी का चयन हुआ है। काशवी सिंह काता स्पर्धा में जबकि श्रीधर, पुनीत, युवराज गर्ग और केशव भाटी कुमिते स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के कपिल नगर उत्तर प्रदेश टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे।