अस्पताल में आग की घटनाओं से अब जनहानि को रोक जा सकेगा। फार्मा एक्सपो में शक्ति हरमन कंपनी ने फायर डोर को पेश किया है। कंपनी के प्रतिनिधि गिरिश ने बताया कि अस्पताल में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। आग के कारण कई मरीजों को जान गंवानी पड़ जाती है। उनकी कंपनी की ओर से फायर डोर बनाया गया है। यह फायर डोर निकासी पर लगाया जाता है। इस डोर की खासियत यह है कि 30 मिनट तक आग की लपटे इसे रोक सकती हैं। इसके साथ ही यह धुएं को भी आगे बढ़ने नहीं देता है। 30 मिनट में मरीजों और अन्य लोगों को बाहर निकाला जा सकेगा। स्टील का डोर बनाया गया है। इसमें हनीकाम के साथ थर्मो फीलिंग की गई है। जिस कारण यह आग को रोकता है। भारत सरकार के हर प्रोजेक्ट में इसका उपयोग किया जा रहा है। इस डोर को सभी प्रमाणपत्र मिले हुए हैं।