फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: सोसाइटी की 10वीं मंजिल पर लगी आग, 15 मिनट में काबू पाया

अनुज कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 08:49 PM IST

ग्रेनो वेस्ट स्थित ईकोविलेज–1 सोसाइटी में बुधवार शाम एक आवासीय फ्लैट की 10वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। मामला करीब शाम सात बजे का है। निवासियों का कहना है कि फ्लैट में जल रहे मंदिर के दीये से आग लगने की आशंका है। आग अचानक बालकनी में रखे सामान तक फैल गई थी। मगर फ्लैट में मौजूद लोगों ने तत्काल सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग को सूचना दी। मेंटेनेंस टीम के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से 15 मिनट में आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बालकनी में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद सोसाइटी के निवासी मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर खासे नाराज दिखाई दिए। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी का फायर स्पिंकलर और स्मोक डिटेकटर सिस्टम काम नहीं करता, जबकि सभी बिल्डिंगों में यह सुरक्षा मानक अनिवार्य है। पहले भी कई बार छोटी–बड़ी आग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें