नोएडा सेक्टर-32 के डंपिंग यार्ड में लगातार सुलगती आग अब और गंभीर हो गई है। हवा का रुख बदलने से आग से निकलने वाला धुआं अब नोएडा स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण स्टेडियम और एलिवेटेड रोड पर दृश्यता प्रभावित हुई है। धुएं की मात्रा बढ़ने से स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।