ग्रेटर नोए़डा की फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मंडल ने शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक भाटी ने ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मुकदमे में निष्पक्ष कानूनी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने पुलिस के द्वारा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के उपरांत छात्रों के विरोध को पुलिस द्वारा बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया गया है। इस मामले को लेकर यह भी सामने आया हे कि पूर्व में भी दो छात्राओं ने आत्महत्या की है। निष्पक्ष जांच और अन्य छात्रों की वर्तमान स्थिति के मूल्यांकन के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक प्रशासनिक कमेटी के गठन की मांग की है। इस मौके पर फेडरेशन उपाध्यक्ष आलोक नागर, महासचिव ऋषिपाल,ओमप्रकाश कसाना, सतीश शर्मा, दिनेश भाटी, प्रशांत राठी, रूपा गुप्ता, पिंकी त्रिपाठी, पंकज राणा, जितेंद्र मावी आदि लोग उपस्थित रहे।