नोएडा प्राधिकरण के परिसर के बाहर किसानों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सालभर में किसानों और अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, आश्वासन मिले। कई बार किसानों के प्रदर्शन भी हुए, लेकिन आश्वासन के बाद थम गए। एक बार फिर किसान धरने पर बैठ गए हैं।