फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसान करेंगे महापंचायत, आंदोलन की तैयारी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा 44 गांवों के किसानों को 4 फीसदी भूखंड नहीं दिया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। जब तक तीनों प्राधिकरण किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेंगे आंदोलन चलता रहेगा। किसान आर पार की लड़ाई की तैयारी में है। यूनियन के वरिष्ठ किसान नेता प्रकाश प्रधान ने कहा कि 44 गांवों के करीब बीस हजार से अधिक किसानों को 4 फीसदी आबादी भूखंड नहीं दिया गया है। जब तक उनको अधिकार नहीं मिलेगा जन संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, चाहे इसके लिए जेल जाना पड़े या प्राधिकरण के विरुद्ध कठोर कदम उठाने पड़ें। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की पीडा से अवगत कराया जाएगा। किसी भी हालत में इस आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि 1 मई से 10 मई तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर समस्त क्षेत्र के किसानों की भागीदारी के साथ एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी है। महापंचायत में आंदोलन की आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो प्राधिकरण पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें