फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी लगवाने के बहाने बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले दो जालसाजों को फेज वन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर युवाओं को झांसे में लेते हैं। 950 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 50 हजार रुपये तक ठगी करते थे। यह लोग महिला कर्मचारी को नौकरी पर रखते हैं, एक महीने बाद उन्हें नौकरी से निकाल देते हैं। यह महिलाएं कॉल कर लोगों को झांसे में लेती हैं।