फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: स्पीच थैरेपिस्ट डे और बाल दिवस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भाषा विकास पर दिए सुझाव

राहुल तिवारी Updated Fri, 14 Nov 2025 10:45 PM IST

नोएडा में फर्स्टवन रीहैब फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 71 में स्पीच थैरेपिस्ट डे और बाल दिवस का संयुक्त कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल दिवस समारोह से हुआ, जहां बच्चों, थेरेपिस्टों और विशेष शिक्षकों ने मिलकर नृत्य किया, विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया और पूरे मन से आनंद लिया। बच्चों का जोश और मुस्कान पूरे माहौल में ऊर्जा भर रहा था। इसके बाद स्पीच थैरेपिस्ट डे कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली–एनसीआर के स्पीच थैरेपिस्ट और विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इनमें ध्वनि हियरिंग एंड स्पीच क्लिनिक, विनोभापुरी से वरषा श्रीवास्तव, केयरवेल हियरिंग एंड स्पीच, शाहदरा से मिस प्रेरणा खंडेलवाल, हियरिंग एंड मल्टीमोड स्पीच थैरेपी सेंटर सेक्टर 71 नोएडा से ऑडियोलॉजिस्ट संजय कुमार और विशेष शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. भावना आनंद की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने अभिभावकों द्वारा पूछे जाने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इनमें स्पीच थैरेपी की आवश्यकता, वर्चुअल ऑटिज़्म और ऑटिज़्म के बीच अंतर, स्पीच थैरेपी का सही समय, छोटे बच्चों में भाषा विकास को प्रोत्साहित करने के तरीके और वाक् एवं भाषा विकास के प्रारंभिक चरण जैसे विषय शामिल थे। फ़ाउंडेशन की एडमिन हेड और स्पीच थैरेपिस्ट कृष्णा यादव ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज के समय में बच्चों के अत्यधिक मोबाइल फोन उपयोग से भाषा-विकास और व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें