नोएडा के सेक्टर 24 स्थित फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय और चतुर्थ समेत अन्य सेमेस्टरों के छात्रों ने कई तरह के हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान भारतीय पुरानी विरासत और संस्कृति से जोड़ते हुए वस्तुओं को तैयार किया गया। जिसमें फुटवियर डिजाइन और उत्पादन विभाग के छात्रों ने आधुनिक तकनीकों और वेस्ट पदार्थों का प्रयोग कर आकर्षक डिजाइन के जूते तैयार किये। फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों ने रचनात्मक और तकनीकी पहलुओं पर आधारित हस्तनिर्मित कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई। लेदर गुड्स और एसेसरीज़ डिजाइन के विभाग के छात्रों ने चमड़े के उत्पादों जिनमें बैग, बेल्ट आदि की आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किया गया। इसके साथ ही रिटेल और फैशन मर्चेंडाइजिंग विभाग के छात्रों ने उद्योग में खुदरा बिक्री, विपणन और प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए कई आकर्षक डिजाइन वाली प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान प्रवेश व प्रमोशन की वरिष्ठ प्रबंधक सारिका टंडन, अनूप राणा, कृषि सरीन, नीरज शर्मा, श्वेता सैनी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।