फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला संवाद में औद्योगिक सेक्टर महिला उद्यमी पार्क इकोटेक-3 के उद्यमियों ने रखी समस्याएं, जानें क्या कहा

औद्योगिक सेक्टर महिला उद्यमी पार्क इकोटेक-3 में 25 साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी हैं। जबकि प्राधिकरण उद्यमियों के हर वर्ष पानी का बिल भेज रहा है। बिल एडवांस में जमा भी कराया जा रहा हैं। यहां सार्वजनिक यातायात की सुविधा भी नहीं हैं। पानी निकासी की भी सुविधा नहीं हैं। सीवर जाम रहता हैं। आरोप है कि प्राधिकरण में काम कराना भी मुश्किल हैं। लीजरेंट जमा करना है, लेकिन अफसर बिना कार्यालय आए लीजरेंट की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे उद्यमी परेशान हैं। अमर उजाला ने औद्योगिक सेक्टर महिला उद्यमी पार्क इकोटेक-3 के उद्यमी संवाद किया। जहां उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को अमर उजाला के साथ साझा किया। उद्यमियों ने बताया कि वर्ष 1999 में सेक्टर में 100 से औद्योगिक भूखंडों का आवंटन हुआ था। तभी से मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उद्यमियों ने बताया कि प्राधिकरण स्तर पर समस्याओं का समाधान करने में लापरवाही बरती जाती है। पुलिस से लेकर प्रशासन व प्राधिकरण लगातार बैठक करते है। तमाम तरह की सुविधा देने का वादा करते है, लेकिन हकीकत में उद्यमियों की समस्याओं पर काम नहीं होता हैं। इकोटेक तीन सेक्टर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हैं। कई वर्ष बाद नाला बनाया गया। इस बार बारिश में उसके सफल होने का पता चलेगा। सेक्टर का ड्रेन सिस्टम खराब हैं। सीवर लाइन हर समय चौक रहती हैं। सट्रीट लाइट लगी है, लेकिन रखरखाव के कारण काम नहीं कर रही हैं। पुलिस गश्त भी नहीं हैं। सार्वजनिक यातायात की कोई सुविधा नहीं हैं। एक उद्यमी ने बताया कि लीजरेंट जमा करना है, लेकिन जानकारी देने के लिए कार्यालय बुला रहे हैं। लीजरेंट जमा कराया जाता है। उसके बावजूद कूडा उठाने का शुल्क अलग से मांगा जा रहा हैं। इस मौके पर आईआईए ग्रेनो चैप्टर के अध्यक्ष राकेश बंसल, पंकज भान, दिनेश सिंह, सुनील कपूर, संदीप हर्षाना समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें