फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औद्योगिक शहर के उद्यमियों की मांग... सड़क, बिजली, पानी और स्किल्ड लेबर की बेहतर हो सुविधाएं

औद्योगिक शहर नोएडा के उद्यमियों ने व्यवसायिक समस्याओं को उजागर करते हुए सड़क, बिजली, पानी और स्किल्ड लेबर की जरूरतों को लेकर सरकार व स्थानीय प्राधिकरण के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। उद्यमियों ने यूपी युवा व्यापार मंडल व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-115 स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में अपनी मांगों को प्राथमिकता से उठाया और इसे निस्तारित कर उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक कदम उठाने की ओर ध्यान खींचा। उद्यमियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा कि उद्योगों की बढ़ती संख्या के बावजूद इन बुनियादी सुविधाओं की कमी उनके विकास में बड़ी बाधा बन रही है। नोएडा तेजी से औद्योगिक हब के रूप में उभरा है, लेकिन बुनियादी ढांचे की समस्या अभी भी यहां के उद्योगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सड़कों की खराब स्थिति, बिजली की आपूर्ति में कटौती, जल आपूर्ति की समस्याएं और बिना प्रशिक्षित श्रमिकों की कमी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। इसके अलावा फायर सिस्टम, ऑटो मार्केट, पीजी सेक्टर आदि को लेकर भी उद्यमी अरूण बजाज, देवेश शर्मा, प्रताप सिंह राठौर, सौरभ द्विवेदी और रामकृष्ण साहू आदि ने अपनी समस्याएं प्राथमिकता के साथ रखी और उसे प्राधिकरण और सरकार से निस्तारित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें