फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में बिजली विभाग संग उद्यमियों ने की बैठक, बताईं समस्याए

नोएडा एंट्प्रंयोर एसोसिएशन (एनईए) ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने सभी उद्यमियों की बात सुनी। इस दौरान शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली से संबंधित प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। उद्यमियों ने बताया कि सेक्टर-10 के बी-84 से बी-102 के बीच विद्युत पोलों पर झुग्गियों और दुकानों द्वारा अवैध कटिया कनेक्शन लगाए गए हैं। इससे बार-बार शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। मैसर्स सुपर स्पीड इंडस्ट्रीज, सी-8, सेक्टर-10 के मामले में, बिजली के बिल को वाणिज्यिक दर से औद्योगिक श्रेणी में बदल दिया गया है। हालांकि, पहले जमा की गई अतिरिक्त राशि का समायोजन अब तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां विद्युत तारों से टकरा रही हैं, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। एनईए ने संबंधित स्थानों पर पेड़ों की छंटाई करवाने की मांग की है। वहीं सेक्टर-9 के जी और एच ब्लॉक तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की तारें ढीली होने के कारण काफी नीचे लटक रही हैं। आंधी के दौरान ये तार आपस में टकराती हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है और मालवाहक वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एनईए ने इन तारों को ऊंचा करने की मांग की। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता रितेश आनंद, अधिशासी अभियंता मोहित गोयल, निशांत नवीन, शैलेश शर्मा और प्रवीन कुमार समेत एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विद्युत कमेटी के चेयरमैन हरीश जोनेजा समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें