फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बनी जानलेवा!: गड्ढे में महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, देवदूत बने राहगीर; सामने आया VIDEO

यमुना सिटी क्षेत्र में टूटी सड़के और गड्ढे बारिश के दौरान हादसों का कारण बन रहे हैं। बारिश के दौरान शुक्रवार को जेवर के खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे में हुए जलभराव के कारण महिलाओं से भरा एक ई रिक्शा पलट गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। खुर्जा पुल की सर्विस रोड पर इन दिनों सड़क का बुरा हाल है और टूटी-फूटी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इलाके के लोगों का आरोप है कि लगातार अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है जो हादसों का कारण बन रहा है। शुक्रवार को भी बारिश के दौरान यही हुआ और महिलाओं से भरा एक ई रिक्शा जो इस रोड से गुजर रहा था वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि आसपास के लोगों ने सजगता दिखाते हुए सभी महिलाओं और उसमें सवारी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इलाके के लोगों का कहना है कि जल्दी ही अगर इस रोड का मरम्मत कार्य न कराया गया तो क्षेत्रीय लोग अब आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें