फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो अधिवक्ताओं की मौत से ग्रेटर नोएडा में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के वकीलों ने बाधित रखा काम

दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अधिवक्ता मंगलवार को दो साथी अधिवक्ताओं की मृत्यु से काम को बाधित रखा। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा ने बताया कि अधिवक्ता बीरेंद्र अवाना निवासी हरौला व पंकज कुमार निवासी सीनियर सिटीजन सोसाइटी कासना के निधन के कारण मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। इस कारण अधिवक्ताओं ने कोई न्यायिक कार्य नहीं किया। बुधवार को गाजियाबाद की घटना के साथ में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि गाजियाबाद की घटना के बाद से जिले के अधिवक्ताओं के काम नहीं करने के कारण न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। जेल में बंद लोगों को जमानत नहीं मिल पर रही है। कई मामले में बहस और पेशी के अलावा सजा नहीं हो पा रही है। सीमा अधिनियम के मुकदमे भी प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें