ग्रेटर नोएडा स्थित जहांगीरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बिस्तर पर आराम कर रहे कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही दिख रही है। ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा है। यदि यही कुत्ते किसी को काट लें तो जहांगीरपुर स्वास्थ्य केंद्र में एआरवी की भी सुविधा नहीं है।