नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना से विस्थापित युवाओं का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। प्रभावित परिवारों के युवाओं ने स्थाई रोजगार की मांग को लेकर जेवर के आरआर कॉलोनी स्थित पॉकेट 5 में जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं का आरोप है कि नौकरी देने के नाम पर बड़ा स्कैम हो रहा है। युवाओं को केवल छह महीने की कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी दी जा रही है।