फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोए़़डा में सावन माह में दिव्यांग बच्चों ने किया रुद्राभिषेक

श्याम जी. Updated Sat, 19 Jul 2025 04:21 PM IST

नोएडा सेक्टर-70 में शनिवार को सावन मास के पवित्र अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने भावपूर्ण रुद्राभिषेक किया। बच्चों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा था, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को आत्म-सम्मान और सामूहिकता का अनुभव कराना भी था। कार्यक्रम में फर्स्ट-1 की सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने कहा हम फर्स्ट-1 रिहैब सेंटर में समय-समय पर इस तरह के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इसका उद्देश्य है कि बच्चों को यह महसूस हो कि वे समाज से अलग नहीं हैं। साथ ही यह एक प्रकार की न्यूरोलॉजी थेरेपी का भी हिस्सा है, जो मानसिक और भावनात्मक विकास में सहायक होती है। इस आयोजन में न सिर्फ बच्चों, बल्कि उनके परिजनों और सेंटर के स्टाफ ने भी भाग लिया। सावन के इस पवित्र माह में आयोजित यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम सभी के लिए आध्यात्मिक शांति और आत्मिक जुड़ाव का अनुभव बना। इस दौरान कृष्णा यादव, एलिका रावत, सुस्मिता भाटी, दीक्षा श्रीवास्तव डॉक्टर महिपाल सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें