फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर हुआ आयोजन, दिव्यांग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Aug 2025 04:24 PM IST

नोएडा के सेक्टर-70 में गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने गणेश के जन्म की कहानी पर आधारित नाटक का मंचन किया। इस दौरान शोभिता, स्नेहा, खुशी, आराध्या, नैतिक, वंश, सारांश, और एंजेल जैसे बच्चों ने गणेश जी की कहानी पर आधारित नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित थे। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी, सौम्या सोनी मौजूद थे। केंद्र प्रबंधक सुरभि जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों को समाज में आत्मविश्वास की भावना प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें