ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जहां एक ओर सेक्टरों में समय से सफाई कराए जाने और ओपन जिम की व्यवस्थाएं दुरस्त होने का दावा कर रहा है। वहीं, अमर उजाला के पड़ताल में प्राधिकरण के दावे खोखले साबित होते दिखाई दे रहे हैं। सेक्टर डेल्टा-वन, सेक्टर डेल्टा-2, सेक्टर बीटा-वन, सेक्टर बीटा-2, सेक्टर अल्फा-वन, सेक्टर अल्फा-2, सेक्टर पाई-वन, सेक्टर-ईटा-1, सेक्टर ईटा-2, सेक्टर गामा-1 सेक्टर-36 और सेक्टर-37 में लगभग एक लाख आबादी रहती है। इन सेक्टरों के विभिन्न ब्लॉकों में फैली गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हो चुकी है। वहीं, कई पार्कों में लगे ओपन जिम के उपकरण भी जर्जर होने से लोग इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।