फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में 50 कंपनियों में 2 हजार पदों पर सीधी, रोजगार मेले में 400 छात्रों को नौकरी मिलने की संभावना

Vikas Kumar Updated Fri, 15 Nov 2024 09:43 PM IST

नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 50 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस रोजगार मेले का आयोजन नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर (एनआईसीएस) नोएडा की ओर से किया गया, जिसमें कई प्रमुख उद्योगों से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मेले में करीब 1200 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया और कई पदों पर नौकरियों के लिए इंटरव्यू दिया। जिसमेें से बीबीए, एमबीए, बीटेक, मास कम्यूनिकेशन के कुल 400 बच्चों को फाइनल इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला और इसमें पेटीएम, टेक महिंद्रा, रिवगी, एलआईसी, केएफसी, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, श्रीराम फाइनेंस और जुडियो जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों ने छात्रों को सीधे अपनी भर्तियों के लिए अवसर प्रदान किए और उन्हें सही रोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें