नोएडा के सेक्टर 162 स्थित गुलवाली गांव में ग्रामीणों संग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, जल निकासी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सालों पहले डाली गई पानी और सीवर की पाइपलाइन अभी तक चालू नहीं की गई।