फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाढ़ा तहसील पर भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा स्थित सदर तहतील परिसर में शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर किसानों के साथ हो रहे अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान भी शामिल हुए। उन्होंने तहसील कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया कि तहसील में मुआवजा फाइल पास कराना हो, वारिसान दाखिल खारिज कराना हो या कूर्रे बंदी जमीन की पैमाइश जैसे काम कराने के लिए किसान महीनों चक्कर काटते हैं। मगर जिम्मेदार अधिकारी और लेखपाल उनकी सुनवाई नहीं करते। उल्टे उनसे खुलेआम रिश्वत की मांग करते हैं। अधिकारी व कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर किसानों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। जिससे किसान वर्ग में आक्रोश है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भ्रष्ट कर्मचारियों व अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें