ग्रेटर नोएडा जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अधिवक्ताओं व डीड राइटर्स की हड़ताल खत्म नहीं हो रही है। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही है। खरीदार 14 दिन से परेशान हैं। वहीं ई-पंजीकरण के आदेश को वापस नहीं लेने के विरोध में सेक्टर गामा-2 के अधिवक्ताओं व डीड राइटर्स ने अपनी मांगो को लेकर 14 वें दिन भी हड़ताल पर बने रहें।