नोएडा के सेक्टर 33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस्कॉन मंदिर से करीब आधा किलोमीटर तक लोग इकट्ठा हो गए हैं। इसी तरह सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शाम को सभी जगह विशेष अनुष्ठान होंगे।