दादरी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेज पाल नागर, चेयरमैन अमित चौधरी के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रेटर नोएडा वासियों का 593 दिनों से चल रहे इंतजार को सीएम योगी ने मूर्ति का लोकार्पण कर खत्म किया।