मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें टाटा प्रोजेक्ट सहित सभी स्टेक होल्डर्स को बुलाया गया है। हमारा प्रयास है कि अप्रैल में यहां से उड़ान शुरू कर दी जाए। मगर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के बाद तय किया जाएगा। एयरपोर्ट शुरू होने से यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा को सबसे ज्यादा फायदा होगा। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद सभी को इसका लाभ मिलना तय है।