नोएडा सेक्टर-31 में लापरवाही से चल रही कार की चपेट में आने से चार साल के बच्चे अभि की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक जयंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया गया है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।