नोएडा सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में 20 नवंबर तक कार्डियक ओपीडी बंद रहेगी। ऐसे में ह्दय के मरीजों को फिजिशियन के पास भेजा जा रहा है। या फिर मरीज निजी अस्पताल में जा रहे हैं। वहीं, अस्पताल की ओर से डॉक्टर के रूप में बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। कुछ महीने पहले ही जिला अस्पताल में कार्डियक ओपीडी शुरू हुई है। ओपीडी में हर दिन 70 से 80 मरीज इलाज के लिए आते हैं। सर्दी शुरू होने के साथ ही, ह्दय रोगियों की संख्या बढ़ भी गई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य केंद्रों पर भीकोई कार्डिओलिस्ट नहीं है। इस वजह से भी इनकी परेशानी और बढ़ गई है। सीएमएस डॉ डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं। इसलिए ओपीडी बंद है। डॉक्टरों के रूम के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया।