फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

राहुल तिवारी Updated Sun, 21 Dec 2025 10:26 PM IST

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसायटी में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित नरसंहार, महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या एवं मानवाधिकार उल्लंघनों के विरोध में तथा मानवता और न्याय के समर्थन में आयोजित किया गया। हिंदू चिंतक आयोजक रक्त मणि पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः अहिंसक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप है। कैंडल मार्च के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से यह अपील की जा रही है कि वे पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करें और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इन गंभीर मानवीय मुद्दों की ओर आकृष्ट करें। कैंडल मार्च में शामिल होकर पीड़ित हिंदू भाइयों-बहनों के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई। हिंसा के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर भारत सरकार से हस्तक्षेप कर तत्काल हिंदुओं की रक्षा के लिए सभी क़दम उठाए जाने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें