ग्रेटर नोएडा। जनपद के 23 केंद्रों पर री नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह 11:00 से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा। कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में पुलिसबल मौजूद रहा। गेट से ही उनकी चेकिंग की गई। ट्रांसपेरेंट बोतल को ही अंदर ले जाने की एंट्री मिली। वहीं एनटीए के दिशा निर्देशों के अनुरूपी छात्र अंदर जाते दिखाई दिए। छात्रों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी उनकी अच्छी है। हर साल नीट परीक्षा लीक हो जाती है। इस पर कड़ा कानून बनना चाहिए।