फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में कनाडा के सरकारी कॉलेज ने भी लगाया स्टॉल, भारत में नकारात्मक माहौल

भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले कुछ महीनों में आई खटास के चलते कनाडा पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों में हिचकिचाहट पैदा हुई है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित हुए भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में कनाडा के सरकारी कॉलेज नॉर्थ आइलैंड कॉलेज ने भी अपना स्टॉल लगाया। यहां पर कालेज प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों देशों के संबंधों के चलते एक नकारात्मक माहौल बना लेकिन पूरी तरह ऐसा नहीं है। कॉलेज के साउथ एशिया ऑफिस के नीरज मलिक ने बताया कि बच्चों को ऐसा लगता है कि कनाडा ने छात्रों को वीजा देना बंद कर दिया है या अंतरराष्ट्रीय छात्र भारत से लेने बंद कर दिए हैं। जबकि पूरी तरह ऐसा नहीं है। कनाडा में इमीग्रेशन से संबंधित कुछ नियम भी बदले हैं। छात्रों के फायदे के लिए ही बदलाव किया गया है। बहुत सारे बच्चे जो पहले वहां जाते थे और कहते थे कि हमारे पास जॉब नहीं है क्योंकि बच्चों को पार्ट टाइम नहीं मिल पाता था। वह वह उन प्रोग्राम के लिए जा पाएंगे जिनमें पहले से ही जॉब हैं और जिनकी वहां डिमांड है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें