फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बारावफात जुलूस: बिसरख-सूरजपुर में डीसीपी ने की पेट्रोलिंग, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

बारावफात जुलूस के मद्देनजर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को बिसरख और सूरजपुर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान डीसीपी ने सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जुलूस मार्ग का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने। अनुशासन के साथ ड्यूटी करने और संवेदनशीलता दिखाने के निर्देश दिए। डीसीपी अवस्थी ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर स्थिति में कानून-व्यवस्था कायम रखने और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तत्पर है। पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रही और जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें