फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिव नोएडा बाइकथॉन: सड़क सुरक्षा को लेकर दिया गया जागरूकता का संदेश

नोएडा में जनवरी माह को सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के तहत सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया की ओर से एक्टिव नोएडा बाइकथॉन का आयोजन पुलिस के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा। रैली गौड़ चौक तक जाकर वापस मॉल परिसर में संपन्न हुई। इसमें नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बाइकर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों के लिए मेडिकल सपोर्ट, रिफ्रेशमेंट और पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें