फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम, आत्मरक्षा के गुर सीखकर सशक्त हुईं खिलाड़ी

नोएडा में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को महिला खिलाड़ियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और कराटे प्रशिक्षक स्नेहा कार्की से आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सीखीं। प्रशिक्षण का उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रशिक्षक स्नेहा कार्की ने खिलाड़ियों को बताया कि आत्मरक्षा केवल लड़ाई करना नहीं, बल्कि खतरे को पहचानकर सही समय पर सही निर्णय लेना भी है। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को हाथ पकड़ने पर छुड़ाने की तकनीक, पीछे से पकड़ लिए जाने पर बचाव, बाल खींचने या धक्का देने जैसी स्थितियों से निकलने के तरीके सिखाए गए। साथ ही शरीर के संवेदनशील हिस्सों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर प्रभावी बचाव करने की विधियां भी बताई गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें