फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य पर रखें फोकस, ग्रेटर नोएडा में बोलीं एसडीएम सदर डॉक्टर चारुल यादव

अपराजिता का मतलब ही है कि कोई पराजित नहीं कर सकता है। जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य पर फोकस रखना बेहद जरूरी है। किसी भी काम को करो बस यह ठान लो कि अपना शत प्रतिशत देना है, उसके बाद आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। यह बातें एसडीएम सदर डॉक्टर चारुल यादव ने नॉलेज पार्क स्थित लॉयड बिजनेस कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि हर लड़की को कभी मां, कभी बहन और कभी बेटी की जिम्मेदारी उठानी होगी। इसके लिए हमें हमेशा तैयार रहना होगा। लड़कियों को हमेशा स्वस्थ रहना चाहिए। जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन योग जरूर कर चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें