नोएडा में शुक्रवार को पीजीआई चाइल्ड हेल्थ में ‘अन्वेषण 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के हेल्थकेयर विशेषज्ञ, नीति निर्माता और सिविल सोसाइटी प्रतिनिधि शामिल हुए। सेंटर फॉर हेल्थ इनोवेशन एंड पॉलिसी (CHIP) फाउंडेशन और पीजीआई चाइल्ड हेल्थ के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस बैठक में कैंसर सर्वाइवरशिप से जुड़ी चुनौतियों, जीवन गुणवत्ता और दीर्घकालिक देखभाल पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत विशेषज्ञों के कीनोट सत्रों से हुई, जिसमें कैंसर सर्वाइवरशिप को उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता बताया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ नॉन-कम्युनिकेबल डिज़ीज़ (NP-NCD) के तहत सर्वाइवरशिप सेवाओं को जोड़ने की संभावनाओं पर जोर दिया। बैठक में कैपेसिटी बिल्डिंग, मल्टीडिसिप्लिनरी केयर और लॉन्ग-टर्म फॉलो-अप मॉडल पर सहमति बनी। विशेषज्ञों ने कहा कि यह मंच कैंसर सर्वाइवर्स के लिए नीति निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार तैयार करेगा।