फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 'भविष्य की ओर उड़ान' थीम पर रायन इंटरनेशनल स्कूल में मना वार्षिक समारोह

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से वार्षिक समारोह एवं मोंटेसरी ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम वर्तमान का सामना करें और भविष्य की ओर उड़ान भरें। प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने कहा कि मोंटेसरी से कक्षा पांच तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए अचीवर्स अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 50 स्वर्णिम वर्षों का इतिहास भी बच्चों ने दिखाया। मोंटेसरी से कक्षा ग्यारह तक के विद्यार्थियों को उनके सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुकरणीय आचरण के लिए सम्मानित किया गया। थीम आधारित प्रस्तुतियों में मोंटेसरी से कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यू आर स्पेशल ने आत्म-मूल्य और विशिष्टता का सशक्त संदेश दिया। वहीं कक्षा तीसरी, चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्वेस्ट ऑफ ए ग्रीन हार्ट ने पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। रोचक नाट्य प्रस्तुतियां, मधुर ऑर्केस्ट्रा तथा कोयर गायन ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास को उजागर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें