ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली परियोजना के पीड़ित घर खरीदारों ने शुक्रवार को 40 डिग्री की चिलचिलाती धूप में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। खरीदारों ने कोर्ट रिसीवर कार्यालय पर फ्लैट रद्द करने और मनमानी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के भरोसे के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। दीपांकर कुमार ने बताया कि 90% से अधिक राशि जमा करने वालों के फ्लैट रद्द किए गए और कुछ को बेच दिया गया, जो अन्याय है। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन होगा। मांग है कि रिसीवर कार्यालय व्यवहार सुधारे और बार-बार बुलाने की प्रक्रिया बंद करे।